स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुदिल्ली एयरपोर्ट पर 6.5 Kg सोना जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार; 9 करोड़ का गोल्ड दुबई से कैसे ला रहे थे?जनगणना-2027 की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: एसपी गोयलदिल्ली के शहरी निकायों के लिए 1850 करोड़ की दूसरी किस्त जारी, जानें कहां खर्च होगी रकम?जर्जर सड़क बनी हादसों का सबब, गहरे गड्ढों से दहशतमुख्मयंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी योजनाओं का संदेश देने वाली ‘रैप्ड मेट्रो ट्रेन’ को दिखाई हरी झड़ीजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुदिल्ली एयरपोर्ट पर 6.5 Kg सोना जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार; 9 करोड़ का गोल्ड दुबई से कैसे ला रहे थे?जनगणना-2027 की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: एसपी गोयलदिल्ली के शहरी निकायों के लिए 1850 करोड़ की दूसरी किस्त जारी, जानें कहां खर्च होगी रकम?जर्जर सड़क बनी हादसों का सबब, गहरे गड्ढों से दहशतमुख्मयंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी योजनाओं का संदेश देने वाली ‘रैप्ड मेट्रो ट्रेन’ को दिखाई हरी झड़ी

अन्ना कलिंस्काया ने पहली बार फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

अन्ना कलिंस्काया ने पहली बार फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

पेरिस। रूस की अन्ना कलिंस्काया ने सोमवार को आॅस्ट्रिया की अनास्तासिया पोटापोवा को 6-4, 2-6, 7-6 (10-7) से हराकर पहली बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। यह मुकाबला लगभग तीन घंटे तक चला, जिसमें पोटापोवा निर्णायक सेट में दो बार मैच जीतने की स्थिति में पहुंचकर भी उसे समाप्त नहीं कर सकीं। इसके बाद कलिन्स्काया ने सुपर टाईब्रेकर में 4-1 के घाटे से शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिज कलिन्स्काया का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल होगा। इससे पहले वह 2024 आॅस्ट्रेलियन ओपन में भी अंतिम आठ में पहुंच चुकी हैं। पुरुष वर्ग में खिताब के प्रबल दावेदार और इटली के शीर्ष खिलाड़ी यानिक सिनर के दूसरे दौर में बाहर होने के बावजूद, इटली के फ्लावियो कोबोली ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर देश की उम्मीदें कायम रखी हैं।

दसवीं वरीयता प्राप्त फ्लावियो कोबोली ने अमेरिका के जाचरी स्वजदा को 6-2, 6-3, 6-7 (3), 7-6 (5) से हराकर अपने करियर में दूसरी बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। फ्रेंच ओपन में पहली बार अंतिम आठ में पहुंचे इस खिलाड़ी का अब सामना चौथी वरीयता प्राप्त फेलिक्स आॅगर-अलियासिमे और गैर वरीय एलेजांद्रो टैबिलो के बीच होने वाले चौथे दौर के मुकाबले के विजेता से होगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें