स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

अभ्यास सुविधाओं में खामियों के बीच वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहीं निगाहें

अभ्यास सुविधाओं में खामियों के बीच वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहीं निगाहें

बेलफास्ट। आयरलैंड के खिलाफ आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को यहां अपना पहला अभ्यास सत्र किया। हालांकि अभ्यास की शुरुआत कुछ अव्यवस्थाओं के साथ हुई। भारतीय टीम प्रबंधन ने अभ्यास के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं पर नाराजगी जताई, जिसके बाद मेजबान अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार अभ्यास पिचों में से एक पर गेंदबाज के पीछे साइटस्क्रीन नहीं लगी थी, जिससे बल्लेबाजों को गेंद देखने में परेशानी हो रही थी। भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ ने इस मुद्दे को तुरंत आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के सामने उठाया। इसके बाद आवश्यक सुधार किए गए और अभ्यास सत्र सुचारु रूप से संचालित हुआ।

इन शुरुआती दिक्कतों के बाद पूरे अभ्यास सत्र में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी चर्चा के केंद्र में रहे। भारतीय सीनियर टीम के साथ अपने पहले नेट सत्र में उतरे सूर्यवंशी ने आत्मविश्वास से भरपूर बल्लेबाजी करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लंबे अभ्यास सत्र के दौरान कई आकर्षक ड्राइव और आक्रामक शॉट खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्यवंशी को लेकर पहले से ही काफी उत्साह है। बेलफास्ट में भी इसका असर साफ दिखाई दिया। भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में अभ्यास स्थल पर पहुंचे और युवा बल्लेबाज की एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए। कई प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और ऑटोग्राफ लिए।

सूर्यवंशी के साथ राजस्थान रॉयल्स द्वारा नियुक्त उनके मेंटर रोमी भिंडर भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। कई प्रशंसक उनके साथ भी सेल्फी लेते दिखाई दिए। भिंडर को सूर्यवंशी के माता-पिता के साथ भारतीय टीम के होटल में भी देखा गया। राजस्थान रॉयल्स ने युवा बल्लेबाज के करियर को सही दिशा देने के लिए उन्हें मार्गदर्शक की जिम्मेदारी सौंपी है।

बेलफास्ट के सुहावने मौसम में चले अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यवंशी पूरी तरह सहज और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन पर अब क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों की नजरें टिकी हुई हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें