अल्मोड़ा जिलापंचायत की बैठक हंगामेदार, बैठक स्थगित

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला पंचायत की बैठक हंगामेदार रही.पंचायत बैठक मे सदस्यों ने बजट आवंटन मे उपेक्षा को लेकर जिला पंचायत सामान्य निकाय की आरोप लगाए गए इस दौरान पंचायत सदस्यों ने जनपद की 45 जिला पंचायत क्षेत्रो मे बजट के दुरूपयोग के आरोप बोर्ड पर लगाये गये और आवंटित धनराशि को सार्वजनिक करने की मांग की साथ नाराज सदस्यों ने सदन का बहिष्कार किया।

इस मामले पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गेड़ा सदस्यों को शांत कर इस पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। वही उन्होंने जिला पंचायत क्षेत्रो मे विकास कार्य हेतु आवंटित बजट पर चर्चा करने के साथ ही सदस्यों के क्षेत्र की आनलाइन बजट लिष्ट की बात कही लेकिन सदस्यों के विरोध के बाद अध्यक्ष ने सदन की बैठक को स्थगित कर दिया जबकि बोर्ड बैठक मे विभागीय अधिकारी मौजूद रहे इस दौरान बैठक मे जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गेड़ा, मुख्य विकास अधिकारी रामशरण शर्मा, अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार, सहित जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।



