स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट : उत्तर प्रदेश के आठ खिलाड़ी क्वालीफायर के तीसरे राउंड में पहुंचे

आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट : उत्तर प्रदेश के आठ खिलाड़ी क्वालीफायर के तीसरे राउंड में पहुंचे

लखनऊ, पायनियर। शीर्ष वरीय अंशुमान सहित उत्तर प्रदेश के आठ खिलाड़ियों ने तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफायर के दूसरे राउंड में जीत के साथ तीसरे राउंड में जगह बनाई। एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित एक लाख रुपए की प्राइजमनी वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अतुल गुप्ता (रिटायर्ड आईएएस, पूर्व मुख्य सचिव) ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल व एल्डिको ग्रुप के पूर्व चेयरमैन एसके गर्ग की भी मौजूद रहे। इससे पूर्व अतिथिगण का स्वागत एसडीएस से पवन सागर ने किया।

उद्घाटन के अवसर पर उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर एके सिन्हा, कालीचरण पीजी कॉलेज के प्राक्टर प्रोफेसर डॉ. डी.सी.डी.आर. पांडेय, हिंडाल्को रेनूकुट के पूर्व जीएम एसडब्लूएम रिजवी, हिंडाल्को के पूर्व संयुक्त अध्यक्ष आरपी शर्मा, सुरजीत सिंह उप्पल, मनीष सरन, रतन शर्मा (डायरेक्टर कोचिंग- एसडीएस) व अन्य लोग मौजूद रहे।

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित एक लाख रुपये की प्राइजमनी वाले टूर्नामेंट में खिलाड़ी से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि अतुल गुप्ता (रिटायर्ड आईएएस, पूर्व मुख्य सचिव) व अन्य।

शनिवार को क्वालीफाइंग के दूसरे राउंड में शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के अंशुमान ने अपने ही प्रदेश के जय को 8-1 से हराया। उत्तर प्रदेश के मनन ने सर्वजीत को 8-3 से मात दी।13वीं वरीयता प्राप्त यूपी के जॉय दास ने अपने ही प्रदेश के अमृत्य को 8-5 से पराजित किया। यूपी के अनुज ने मध्य प्रदेश के विशाल को 8-3 से हराया।

यूपी के अनुरुद्ध ने दिल्ली के तुषार को 8-3 से मात दी। वहीं यूपी के शोभित ने रौनक को 8-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। यूपी के आरव ने मध्य प्रदेश के अनुष को 8-1 से हराया जबकि उत्तर प्रदेश के अमन ने मध्य प्रदेश के अतुल्य को 8-0 से शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में महाराष्ट्र के जगन माया ने 16वीं वरीय ईशांत को 8-6 से पराजित किया। दूसरी वरीय गुजरात के मेघ भार्गव ने हरियाणा के मानव को 8-0 से हराया। छत्तीसगढ़ के अजान ने उत्तर प्रदेश के प्रेम को कड़े मुकाबले में 8-7(5) से शिकस्त दी। छत्तीसगढ़ के वरुण ने उत्तर प्रदेश के फैज को 8-7(6) से हराया। 15वीं वरीय उत्तराखंड के अर्णव ने महाराष्ट्र के अर्णव चौधरी को 8-6 से पराजित किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें