स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 10 डंपर और जेसीबी सीज, पुलिस के एक्शन से अवैध कारोबारियों में खलबली, खनन ढुलाई करने वाले अभी कुछ और वाहन निशाने पर

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 10 डंपर और जेसीबी सीज, पुलिस के एक्शन से अवैध कारोबारियों में खलबली, खनन ढुलाई करने वाले अभी कुछ और वाहन निशाने पर

बेहट। मिर्जापुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रातभर दो टीमें बनाकर अलग-अलग मार्गों पर सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान 10 डंपर जो बिना रॉयल्टी या बिना नंबर प्लेट के मिले, उन्हें सीज कर दिया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अवैध खनन और खनन सामग्री के बिना रॉयल्टी परिवहन के खिलाफ टीम बनाकर गंदेवड़-हथनीकुंड और गंदेवड़-बादशाहीबाग मार्ग पर चेकिंग की गई। इस दौरान 10 डंपर और एक जेसीबी को पकड़कर सीज किया गया।
पुलिस ने डंपर चालकों से प्रपत्र मांगे तो वे कोई कागज नहीं दिखा सके और चार गाड़ियों पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। अवैध खुदाई कर रही जेसीबी को भी सीज किया गया।
पुलिस द्वारा पकड़े गए डंपरों में यूपी 11 सीटी 8186, यूपी 11 एटी 8930, यूपी 11 सीटी 8160, यूपी 11 सीटी 2330, एचआर 58ई 3022 और एचआर 58ई 6063 शामिल हैं। वहीं एचआर 58डी 9326, एचआर 58ई 8268, एचआर 58सी 1032 और एचआर 58ई 1717 बिना नंबर प्लेट के मिले। जेसीबी संख्या यूपी 11 डीटी 7278 को भी सीज किया गया है। सभी वाहनों को थाना परिसर में खड़ा कराया गया है और रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी गई है।
कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, उप निरीक्षक मुकेश सोलंकी, नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल विपिन खोखर, कांस्टेबल चिराग व राहुल शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें