स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

एसीपी और थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, सघन चेकिंग

एसीपी और थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, सघन चेकिंग

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से सहायक पुलिस आयुक्त (बीकेटी) विकास कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना महिगवां पुलिस ने सोमवार को कुम्हरावां चौराहे एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थानाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुम्हरावां चौराहे पर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की।वाहनों के दस्तावेजों की जांच के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।

पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। इसके बाद पुलिस टीम ने बैंक, बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपने प्रतिष्ठानों एवं आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे किसी भी आपराधिक घटना की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध कराते हैं और अपराध की रोकथाम में भी प्रभावी भूमिका निभाते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति,वाहन या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता के साथ-साथ जनसहयोग भी सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण है। महिगवां पुलिस ने चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना तथा लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम रखना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें