स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अभिज्ञान ने जीता डिजिटल डिटॉक्स शतरंज ओपन, जुनैद अहमद रहे उपविजेता

अभिज्ञान ने जीता डिजिटल डिटॉक्स शतरंज ओपन, जुनैद अहमद रहे उपविजेता

पायनियर समाचार सेवा

 
लखनऊ। शहर के उभरते हुए शतरंज खिलाड़ी अभिज्ञान कटियार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीसीबीडब्ल्यू डिजिटल डिटॉक्स ओपन शतरंज टूर्नामेंट में सितंबर संस्करण का खिताब जीत लिया।
चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्ल्यू) द्वारा शहर के एक निजी होटल में आयोजित टूर्नामेंट में मॉडर्न स्कूल, अलीगंज के 11 वर्षीय अभिज्ञान ने शहर के कई अनुभवी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। उन्होंने केके खरे व आरिफ अली को हराया।
अभिज्ञान ने अंतिम राउंड में पूर्व राज्य शतरंज चैंपियन और लखनऊ नगर निगम के स्पोर्ट्स ऑफिसर जुनैद अहमद के खिलाफ ड्रा खेला और सर्वाधिक छह अंक के साथ शीर्ष पर रहे। वहीं जुनैद अहमद 5.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए उपविजेता बने। उन्होंने रविशंकर, अर्जुन सिंह और शनि कुमार सोनी को हराया।
टूर्नामेंट में रविशंकर, सईद अहमद, आरिफ अली और दीप कुमार सिंह 5-5 अंक के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। दीप कुमार सिंह ने अपनी रेटिंग से बेहतर प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ गैर वरीय खिलाड़ी का पुरस्कार भी हासिल किया।
सीनियर सिटीजन श्रेणी में केके खरे और इरफान सैयद मोहम्मद चार-चार अंक के साथ संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। वहीं लखनऊ के युवा खिलाड़ी दक्ष मलिक अंडर-16 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रेटेड खिलाड़ी रहे।
रेटेड खिलाड़ियों के बीच कई गैर वरीय खिलाड़ियों ने भी अपनी शुरुआती रैंकिंग से बेहतर प्रदर्शन किया। इनमें साद बख्श सिद्दीकी, निखार सक्सेना, अजेंद्र सिंह और प्रथम नियोगी ने प्रभावित किया। जूनियर वर्ग में शिवम मौर्य ने 6.5 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। ओम मिश्रा और आयुष यादव 6-6 अंक के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें