आराध्या पी. सिंह के घातक स्पेल से सीएएल येलो अंडर-14 की एकतरफा जीत
सीएएल टोपाज अंडर-14 को 9 विकेट से हराया, 28 रन पर समेटी पूरी टीम

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच आराध्या पी. सिंह (2 ओवर, 1 मेडन, 1 रन, 2 विकेट) के शानदार गेंदबाजी स्पेल और साथी गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत सीएएल येलो अंडर-14 ने 2nd अंशुल आलोक अंडर-14 मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में सीएएल टोपाज अंडर-14 को 9 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की।
सूर्या ग्राउंड पर खेले गए इस लीग मैच में सीएएल टोपाज अंडर-14 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन सीएएल येलो की अनुशासित गेंदबाजी के सामने टोपाज की पूरी टीम 10.3 ओवर में महज 28 रन पर ही सिमट गई। टीम की ओर से विवेक सिंह ही 12 रन बनाकर दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। सीएएल येलो की ओर से आराध्या पी. सिंह और आयुष ने 2-2 विकेट झटके, जबकि शशावत मिश्रा, वंश तिवारी और सैयद अरकाम को 1-1 विकेट मिला।
29 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएएल येलो अंडर-14 की टीम ने 5.2 ओवर में ही 1 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में अर्णव पाठक (11 नाबाद) और श्रीथन तिवारी (9 नाबाद) ने अहम भूमिका निभाई।



