स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुदिल्ली एयरपोर्ट पर 6.5 Kg सोना जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार; 9 करोड़ का गोल्ड दुबई से कैसे ला रहे थे?जनगणना-2027 की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: एसपी गोयल75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुदिल्ली एयरपोर्ट पर 6.5 Kg सोना जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार; 9 करोड़ का गोल्ड दुबई से कैसे ला रहे थे?जनगणना-2027 की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: एसपी गोयल

घर में घुसकर महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आठ माह की बच्ची के सामने वारदात

घर में घुसकर महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आठ माह की बच्ची के सामने वारदात

चचेरे भतीजे पर हत्या का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया
मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज

पायनियर संवाददाता
पीलीभीत।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां में शनिवार दोपहर घर में घुसकर एक 30 वर्षीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला अपनी आठ माह की बच्ची के साथ घर में अकेली थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। मामले की जांच प्रेम प्रसंग और पुराने विवाद के एंगल से की जा रही है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां निवासी सलीम की पत्नी निशा परवीन शनिवार दोपहर घर में अकेली थीं। इसी दौरान उनका चचेरा भतीजा मोनिस पुत्र नफीस अहमद घर पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद मोनिस ने चाकू से निशा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पेट और हाथ पर कई वार करने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। घटना के समय उनकी आठ माह की बच्ची भी वहीं मौजूद थी।

सूचना मिलने पर पति सलीम घर पहुंचे तो आरोपी फरार हो चुका था। घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी अजय कुमार यादव और इंस्पेक्टर परमेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग और पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। मृतका का मायका बरेली में है और उसकी शादी पिछले वर्ष नवंबर में सलीम से हुई थी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें