स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

भागवत-रामकथा के साथ धर्म और भक्ति का भव्य संगम, 28 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

भागवत-रामकथा के साथ धर्म और भक्ति का भव्य संगम, 28 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

नैमिषारण्य, 27 सितंबर। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर तीर्थनगरी नैमिषारण्य स्थित कालीपीठ में अद्वितीय भागवत महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस धर्मोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु कालीपीठ पहुंच चुके हैं।

भागवत महाकुंभ में श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा एवं विभिन्न आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा की वक्ता मुंबई की धनश्री लेले जी तथा श्रीराम कथा के वक्ता पुणे के चारुदत्त आफले जी हैं। वहीं विशेष कार्यक्रम “एक शाम राम के नाम—कैकेयी के राम” में लखनऊ के डॉ. रहीस सिंह वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

28 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

भागवत महाकुंभ के शुभारंभ अवसर पर कल, 28 सितंबर 2026 को कालीपीठ चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा कालीपीठ चौक से प्रारंभ होकर श्री ललिता देवी मंदिर होते हुए चक्रतीर्थ स्थित रक्षक हनुमान मंदिर तक जाएगी।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान नैमिषारण्य की पावन धार्मिक परंपरा और सनातन संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिलेगी।

29 सितंबर को कालीपीठ चौक पूजन एवं प्रभात फेरी

धर्मोत्सव के अंतर्गत 29 सितंबर 2026 को प्रातः कालीपीठ चौक पूजन एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु भजन-कीर्तन एवं धार्मिक जयघोष के साथ सहभागी होंगे।

2 अक्टूबर को भव्य भजन संध्या

भागवत महाकुंभ में 2 अक्टूबर 2026 को मुंबई के प्रसिद्ध भजन गायक अजीत कड़कड़े जी की भव्य भजन संध्या आयोजित होगी। भक्ति संगीत से सराबोर इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

4 अक्टूबर को ‘एक शाम राम के नाम—कैकेयी के राम’

4 अक्टूबर 2026 को “एक शाम राम के नाम—कैकेयी के राम” का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लखनऊ के डॉ. रहीस सिंह भगवान श्रीराम और माता कैकेयी से जुड़े प्रसंगों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु

भागवत महाकुंभ में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु नैमिषारण्य पहुंच चुके हैं। विदेशों से भी श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। कालीपीठ परिसर में धर्मोत्सव को लेकर विशेष उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

आयोजक एवं संयोजक

इस भव्य धर्मोत्सव के आयोजक कालीपीठाधीश्वर गोपाल शास्त्री, प्रधान पुजारी, श्री ललिता देवी मंदिर, नैमिषारण्य हैं तथा संयोजक महंत भास्कर शास्त्री हैं।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विधायक श्री रामकृष्ण भार्गव भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।भागवत महाकुंभ का आयोजन 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक कालीपीठ, नैमिषारण्य में किया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से धर्म, भक्ति, आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।कालीपीठ नैमिषारण्य में आयोजित यह अद्वितीय भागवत महाकुंभ श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का भव्य संगम बन रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें