बैरागीवाला में उग्र हुई भीड़, पुलिस पर पथराव; मांग पूरी न होने पर बढ़ा तनाव

देहरादून। सहसपुर के बैरागीवाला क्षेत्र में रविवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों की भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान पुलिसकर्मी खुद को बचाने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए।

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी आरोपियों के पूरे मकान को जमींदोज करने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर भीड़ का आक्रोश बढ़ गया और स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने भी बल प्रयोग किया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर हालात पर काबू पाया गया। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *