स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

27 सितंबर को फरीदाबाद में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, सुबह 3 से 11 बजे तक कई मार्ग बंद

27 सितंबर को फरीदाबाद में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, सुबह 3 से 11 बजे तक कई मार्ग बंद
पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 के मद्देनजर 27 सितंबर को शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। सूरजकुंड मेला ग्राउंड से होने वाली मैराथन में करीब 1.27 लाख प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। प्रतिभागियों और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए सुबह 3 बजे से 11 बजे तक मैराथन मार्ग और उससे जुड़े कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

तीन श्रेणियों में होगी मैराथन

21 किलोमीटर की हाफ मैराथन सुबह करीब 6 बजे सूरजकुंड मेला ग्राउंड से शुरू होकर एनएचपीसी कॉलोनी, मानव रचना संस्थान, श्री सिद्धदाता आश्रम, जिमखाना क्लब, अनखीर गोलचक्कर, सेक्टर-21सी, सेक्टर-46, मार्बल मार्केट, बड़खल-अनखीर रोड और सेक्टर-21डी मार्केट होते हुए वापस आयोजन स्थल पहुंचेगी। 10 किलोमीटर दौड़ सुबह 6:30 बजे और 5 किलोमीटर दौड़ सुबह 7 बजे शुरू होगी।

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

पाली चौक से एमवीएन चौक, प्रहलादपुर चौक से सूरजकुंड गोलचक्कर, सूरजकुंड रोड, अनंगपुर रोड, एमवीएन रोड, अनखीर गोलचक्कर से सेक्टर-21ए-21डी डिवाइडिंग रोड तथा बड़खल चौक से सूरजकुंड शूटिंग रेंज रोड तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

गुरुग्राम-दिल्ली के लिए वैकल्पिक मार्ग

गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले वाहन पाली चौक, गुड़गांव मोड़, सैनिक कॉलोनी, मस्जिद चौक, प्याली चौक, बाटा चौक और राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए बदरपुर बॉर्डर जा सकेंगे। दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाले वाहन इसी मार्ग से विपरीत दिशा में आवागमन कर सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से मैराथन मार्ग की ओर जाने से बचें और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की योजना बनाएं। यातायात सहायता के लिए 0129-2267201, 0129-2225999 अथवा आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
----------------
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें