स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेदिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

राष्ट्रीय खेल चुनाव के लिए 20 सदस्यीय निर्वाचन पैनल गठित

राष्ट्रीय खेल चुनाव के लिए 20 सदस्यीय निर्वाचन पैनल गठित

नई  दिल्ली। खेल मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को 20 सदस्यीय राष्ट्रीय खेल निर्वाचन पैनल (एनएसईपी) का गठन किया जिसमें भारत के दो पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त भी शामिल हैं। यह पैनल राष्ट्रीय खेल महासंघों में चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेगा।इस पैनल का गठन संसद द्वारा 2025 में पारित राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम के तहत अनिवार्य किया गया था।

मंत्रालय की राजपत्र अधिसूचना में कहा गया, ‘राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 की धारा 16 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और राष्ट्रीय खेल प्रशासन (कठिनाइयों का निवारण) आदेश, 2026 के साथ पठित करते हुए केंद्र सरकार राष्ट्रीय खेल निकायों के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के संचालन की निगरानी के लिए निर्वाचन अधिकारियों के रूप में कार्य करने के उद्देश्य से उक्त अधिनियम की धारा 16 के तहत राष्ट्रीय खेल निर्वाचन पैनल के सदस्यों को अधिसूचित करती है।पैनल में शामिल पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्तों में अचल कुमार ज्योति और सुनील अरोड़ा हैं।

ज्योति का एक वर्ष का कार्यकाल 2018 में समाप्त हुआ था जबकि अरोड़ा ने 2018 से 2021 तक लंबा कार्यकाल पूरा किया था।पूर्व निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय भी पैनल के वरिष्ठ सदस्यों में शामिल हैं। पैनल में भारत के तीन पूर्व उप निर्वाचन आयुक्त संदीप सक्सेना, सुधीर त्रिपाठी और उमेश सिन्हा भी हैं।इस साल जिन प्रमुख खेल संस्थाओं के चुनाव होने हैं उनमें भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) सहित अन्य शामिल हैं।एनएसईपी अपने पैनल में शामिल अधिकारियों में से एक निर्वाचन अधिकारी को नामित करेगा जो खेल निकायों की कार्यकारी समितियों के साथ-साथ खिलाड़ी आयोगों के चुनावों के संचालन की निगरानी करेगा।

एनएसईपी के पैनल का रिकॉर्ड राष्ट्रीय खेल बोर्ड द्वारा रखा जाना है। हालांकि राष्ट्रीय खेल बोर्ड का गठन अभी नहीं हुआ है और उसमें पदों के लिए आवेदन की समय सीमा एक से अधिक बार बढ़ाई जा चुकी है।खेल मंत्रालय ने एक अन्य अधिसूचना में राष्ट्रीय खेल पंचाट (एनएसटी) में पदों के लिए आवेदन जमा करने की समय सीमा एक महीने बढ़ाकर 11 अक्टूबर कर दी है।यह सातवां मौका है जब समय सीमा बढ़ाई गई है और इससे एनएसटी के गठन में देरी जारी है। इसके गठन के बाद एनएसटी देश में खेल से जुड़े सभी विवादों की सुनवाई करेगा जिससे खेल प्रशासन और चयन प्रक्रियाओं को प्रभावित करने वाले लंबे समय से चले आ रहे कानूनी विवादों का अंत होने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय खेल निर्वाचन पैनल इस प्रकार है:

  • अचल कुमार ज्योति — भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त
  • सुनील अरोड़ा — भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त
  • अनूप चंद्र पांडेय — भारत के पूर्व निर्वाचन आयुक्त
  • आलोक कुमार — असम के पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त
  • चंद्रशेखर भट्ट — उत्तराखंड के पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त
  • दलीप सिंह — हरियाणा के पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त
  • हरीश चंद्र जोशी — उत्तराखंड के पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त
  • नरेंद्र कुमार — केंद्रशासित प्रदेशों के पूर्व निर्वाचन आयुक्त
  • आर परशुराम — मध्य प्रदेश के पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त
  • राजीव शर्मा — हरियाणा के पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त
  • एसके श्रीवास्तव — दिल्ली के पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त
  • संजय प्रसाद — गुजरात के पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त
  • उर्विंदर पाल सिंह मदान — महाराष्ट्र के पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त
  • वरेश सिन्हा — गुजरात के पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त
  • संदीप सक्सेना — भारत के पूर्व उप निर्वाचन आयुक्त
  • सुधीर त्रिपाठी — भारत के पूर्व उप निर्वाचन आयुक्त
  • उमेश सिन्हा — भारत के पूर्व उप निर्वाचन आयुक्त
  • अजय वी नायक — बिहार के पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • रणबीर सिंह — दिल्ली के पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • उमंग नरूला — जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें