स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
फ्रांस पहुंचा आईएनएस त्रिशूल, ‘वरुण’ अभ्यास में दिखेगी भारतीय नौसेना की ताकतग्लोबल मंच पर चमकेगा ब्रज की 'दीदियों' का हुनरहिंदूराव अस्पताल के आईसीयू में बेड बढ़ेंगेनई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेकसीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घरकब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: योगीतकनीक से जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण का बना यूपी मॉडलराम जानकी मंदिर में गणेश प्रतिमा की आकर्षक झांकी ने मोहा मनत्योहारों में डीजे की तेज आवाज पर पुलिस की नजर, 573 संचालकों को नोटिसटीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें चिकित्साधिकारी : डीएमफ्रांस पहुंचा आईएनएस त्रिशूल, ‘वरुण’ अभ्यास में दिखेगी भारतीय नौसेना की ताकतग्लोबल मंच पर चमकेगा ब्रज की 'दीदियों' का हुनरहिंदूराव अस्पताल के आईसीयू में बेड बढ़ेंगेनई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेकसीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घरकब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: योगीतकनीक से जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण का बना यूपी मॉडलराम जानकी मंदिर में गणेश प्रतिमा की आकर्षक झांकी ने मोहा मनत्योहारों में डीजे की तेज आवाज पर पुलिस की नजर, 573 संचालकों को नोटिसटीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें चिकित्साधिकारी : डीएम

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

दो गिरफ्तार, नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात करने का आरोप

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ।

गुडंबा पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अलीगंज के मीट बिक्रेता मेहदी टोला निवासी अदनान अंसारी और ऐसी मैकेनिक मेहंदी टोला निवासी सावेज अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की किशोरी से गत 12 जून को इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी।

आरोप है कि सोशल मीडिया पर बातचीत के बाद दोनों युवक किशोरी के संपर्क में आए। इसके बाद आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। किशोरी के पिता ने मामले की शिकायत गुडंबा थाने में की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने किशोरी के बयान समेत मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की। जांच के दौरान आरोपियों की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गुडंबा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में नामजद दोनों आरोपियों अदनान अंसारी और सावेज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जुटाया जा रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें