मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
दिल्ली

जर्जर भवनों में चल रहे एमसीडी के 14 आयुर्वेद केंद्र बंद

नई दिल्ली। सत्य निकेतन में जर्जर इमारत गिरने के हादसे के बाद एमसीडी ने अपने भवनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एमसीडी ने अपने 14 आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों को जर्जर और असुरक्षित पाए जाने के बाद तत्काल…

साझा करें WhatsAppFacebookX
जर्जर भवनों में चल रहे एमसीडी के 14 आयुर्वेद केंद्र बंद

नई दिल्ली। सत्य निकेतन में जर्जर इमारत गिरने के हादसे के बाद एमसीडी ने अपने भवनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एमसीडी ने अपने 14 आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों को जर्जर और असुरक्षित पाए जाने के बाद तत्काल बंद कर दिया है। इन केंद्रों में मरीजों का इलाज और कर्मचारियों का कामकाज रोक दिया गया है। खास बात यह है कि संबंधित केंद्र प्रभारियों की रिपोर्ट के माध्यम से इन भवनों की खराब हालत की जानकारी एमसीडी के सामने आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए केंद्रों को बंद करने का फैसला किया। सत्य निकेतन में जर्जर भवन गिरने से हुई जनहानि के बाद एमसीडी के सामने शहरभर में खतरनाक और जर्जर इमारतों की जांच तथा कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद निगम ने ऐसे भवनों पर विशेष फोकस बढ़ाया है। इसी कड़ी में एमसीडी की अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं वाले भवन भी जांच के दायरे में आए हैं।