स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातसिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकात

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन
  • 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी होंगी सम्मानित

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2025-26 के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयनित नामों की घोषणा कर दी है। तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए प्रदेश के सभी 13 जिलों से एक-एक महिला का चयन किया गया है, जबकि राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए 35 उत्कृष्ट कार्यकतार्ओं को सम्मानित किया जाएगा।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को बताया कि दोनों पुरस्कार 8 अगस्त को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार उन महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने संघर्ष, साहस और समर्पण के बल पर समाज में विशिष्ट पहचान बनाई है। इस वर्ष चयनित महिलाओं ने संस्कृति, खेल, वैज्ञानिक शोध, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, स्वरोजगार, समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण तथा दिव्यांगजन कल्याण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
रेखा आर्या ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसी प्रेरणादायी महिलाओं की उपलब्धियों को समाज के सामने लाना है, ताकि उनकी सफलता नई पीढ़ी और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान महिलाओं के साहस, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुका है।
उन्होंने बताया कि समारोह में राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, प्रारंभिक शिक्षा और महिला जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकार की मजबूत कड़ी हैं तथा उनके समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान किया जाना आवश्यक है।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें