स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
फ्रांस पहुंचा आईएनएस त्रिशूल, ‘वरुण’ अभ्यास में दिखेगी भारतीय नौसेना की ताकतग्लोबल मंच पर चमकेगा ब्रज की 'दीदियों' का हुनरहिंदूराव अस्पताल के आईसीयू में बेड बढ़ेंगेनई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेकसीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घरकब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: योगीतकनीक से जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण का बना यूपी मॉडलराम जानकी मंदिर में गणेश प्रतिमा की आकर्षक झांकी ने मोहा मनत्योहारों में डीजे की तेज आवाज पर पुलिस की नजर, 573 संचालकों को नोटिसटीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें चिकित्साधिकारी : डीएमफ्रांस पहुंचा आईएनएस त्रिशूल, ‘वरुण’ अभ्यास में दिखेगी भारतीय नौसेना की ताकतग्लोबल मंच पर चमकेगा ब्रज की 'दीदियों' का हुनरहिंदूराव अस्पताल के आईसीयू में बेड बढ़ेंगेनई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेकसीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घरकब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: योगीतकनीक से जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण का बना यूपी मॉडलराम जानकी मंदिर में गणेश प्रतिमा की आकर्षक झांकी ने मोहा मनत्योहारों में डीजे की तेज आवाज पर पुलिस की नजर, 573 संचालकों को नोटिसटीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें चिकित्साधिकारी : डीएम

गड्ढे में भरे पानी में डूबकर 10वीं के छात्र की मौत

गड्ढे में भरे पानी में डूबकर 10वीं के छात्र की मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। नागपंचमी के दिन क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। रकीबाबाद और भवानीखेड़ा गांव के बीच एलडीए द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण की खुदाई से हुए गहरे गढ्ढे में भरे पानी में डूबने से 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बखारी निवासी आदर्श पुत्र विजय कुमार अपने ननिहाल रकीबाबाद में नाना नंद कुमार के साथ रहकर पढ़ाई करता था। वह जेल के पास स्थित परिवर्तन कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। सोमवार को नागपंचमी का पर्व होने के कारण वह अपने कुछ दोस्तों के साथ निर्माणाधीन सड़क के किनारे भरे पानी में नहाने चला गया। नहाते समय आदर्श अचानक गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

वहीं सूचना पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आदर्श को पानी से बाहर निकलवाया और एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में छोटा भाई नीतीश 13 वर्ष और बहन माही 10 वर्ष है। मौत की खबर मिलते ही ननिहाल में कोहराम मच गया।वहीं घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि एलडीए ने सड़क निर्माण के लिए दोनों तरफ काफी गहरी खुदाई कराई है।

बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, लेकिन मौके पर सुरक्षा के दृष्टिकोण सर कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया। लोगों ने मांग की है कि सभी गड्ढों को तत्काल सुरक्षित कराया जाए, वरना आगे भी हादसे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें