स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान

100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान

जौनपुर 13 जून – राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में 24 मार्च से संचालित 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि जनपद के कुल 848 हाई रिस्क ग्राम पंचायतों के सापेक्ष कुल 313 हाई रिस्क ग्राम पंचायतों में अभी तक आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाकर टीबी स्क्रीनिंग का कार्य किया गया है। जिलाधिकारी ने समस्त केंद्र प्रभारियों को इस अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करवाते हुए मा0 जनप्रतिनिधिगण की भी सहभागिता सुनिश्चित किये जाने हेतु समन्वय के निर्देश दिए।

उन्होंने जनपद को प्राप्त कुल 4 हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन का अधिकतम प्रयोग करते हुए हाई रिस्क ग्राम पंचायतों के 60 वर्ष से ऊपर के लोगों, जिन्हें मधुमेह है,जो धूम्रपान एवं शराब का सेवन करते हो,सभी कुपोषित एवं टीबी रोगियों के संपर्क में रहने वाले लोंगो को प्राथमिकता के आधार पर एक्स रे जांच करके टीबी रोग की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रकार की गतिविधियों को सोशल मीडिया पर शेयर किये जाने के निर्देश दिए जिससे व्यापक स्तर पर लोगों को इसके संबंध में जागरूक किया जा सके।

समीक्षा बैठक में 100 दिवसीय अभियान के प्रगति का प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम के जिला समन्वयक सलिल कुमार यादव के द्वारा किया गया।बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ गंगा राम गौतम, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ अन्य सहयोगी विभागों के जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें